खबर लहरिया जवानी दीवानी विज्ञापनों की दुनिया के बादशाह बने कोहली, शाहरुख़ को पछाड़ा

विज्ञापनों की दुनिया के बादशाह बने कोहली, शाहरुख़ को पछाड़ा

साभार: न्यूज़नेशन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली देश के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड(विज्ञापन का नया चेहरा) बन गए हैं और उन्होंने बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख को भी इसमें पीछे छोड़ दिया है।
प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मूल्यांकन एवं कॉरपोरेट फाइनेंस परामर्शदाता डफ एंड फेल्प्स ने भारत में सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यू के अपने सालाना अध्ययन का तीसरा संस्करण प्रकाशित किया है।
विराट के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। सर्वश्रेष्ठ 15 सिलेब्रिटीज (प्रसिद्ध व्यक्तियों) की कुल ब्रांड वैल्यू( विज्ञापन के लिए ली जाने वाली कीमत) 71.2 करोड़ डॉलर है।
विराट इस सूची में शीर्ष पर हैं, जिनकी ब्रांड वैल्यू 14.4 करोड़ डॉलर है। इसके बाद शाहरुख खान 10.6 करोड़ डॉलर, दीपिका पादुकोण 9.3 करोड़ डॉलर, अक्षय कुमार 4.7 करोड़ डॉलर और रणवीर सिंह 4.2 डॉलर का स्थान है।
इस सूची में नए शामिल होने वाले नामों में वरुण धवन हैं, जिन्होंने सिलेब्रिटीज की सूची में 10वें नबर पर अपनी जगह बनाई है। जबकि बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू 15वें नंबर पर पहुंच गई हैं।