खबर लहरिया जवानी दीवानी लव की ‘एक्स्ट्रा-क्लास’

लव की ‘एक्स्ट्रा-क्लास’

images wwआपके मन की उलझनों को दूर करने के लिए आ गया है ‘लव-गुरु’। लव-गुरु से सवाल पूछने के लिए आपके कई खत मिले, जिनमें से हमने युवाओं के सवालों को चुना है। आइये जानते हैं लोगों के सवालों का लव-गुरु ने क्या दिया है जवाब…

सवाल: मेरी उम्र 20 साल है और मुझे अपने ही गांव की एक दूसरी लड़की बहुत अच्छी लगती है। मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है। फिल्मों में तो लड़कियों को लड़को से प्यार होता है तो मेरे साथ ऐसा क्यों को रहा है ? मुझे क्या करना चाहिए?
चुलबुली, मानिकपुर
जवाब: चुलबुली जी, आपको अपने गांव की लड़की बहुत अच्छी लगती है, तो जरुर उसमें कुछ ऐसी बात होगी जो आपको अच्छी लगती होगी! उसका स्टाइल, उसका फैशन करने का तरीका आपको पसंद हो सकता है। अगर आप उसकी तरफ इतना ही आकर्षित हो रही है तो आप उससे मिलकर उसे यह बात बताइए, हो सकता है कि उसके रूप में आपको बहुत अच्छी दोस्त मिले। जहाँ तक फिल्मों की बात है तो जरुरी नहीं कि सिर्फ लड़का और लड़की में ही प्यार हो, दो लड़कियों के बीच में भी प्यार हो सकता है।

सवाल: मैं एक लड़की को चाहता हूँ, इस साल वो लड़की दिल्ली से छुट्टी मना कर आई तो कुछ बदली-बदली सी लगी। अब उसका मन यहाँ नहीं लगता। मेरे साथ जैसे वो बोर हो जाती है। मैंने उसे सुल्तान फ़िल्म फ़ोन पर डाउनलोड कर के भी दी, लेकिन अब वो पीवीआर मॉल में फ़िल्म देखने की बात करती रहती है। क्या करूँ ?
बिज्जू, तिंदवारी
जवाब: बिज्जू जी, वो लड़की दिल्ली में घूमी है तो जाहिर सी बात है कि इस समय उनके दिमाग में दिल्ली बसा होगा। जहाँ तक फिल्म देखने की बात है तो मुमकिन है कि बड़े शहर की चमक धमक और माहौल से वो प्रभावित हुई हैं। आपने अपनी तरफ से बहुत अच्छी कोशिश की है। आगे भी उसके मन बहलाने के तरीके ढूंढें!

सवाल भेजने के लिए धन्यवाद।
आगे भी हमें आपके सवालों का इंतजार रहेगा…