खबर लहरिया जवानी दीवानी लव की ‘एक्स्ट्रा-क्लास’

लव की ‘एक्स्ट्रा-क्लास’

valentine_candy_box_w_roseआपके मन की उलझनों को दूर करने के लिए आ गया है ‘लव-गुरु’। लव-गुरु से सवाल पूछने के लिए आपके कई खत मिले। आइये जानते हैं उनके जवाब…
सवाल- मैं 21 साल की हूँ। मुझे कॉलेज के एक लड़के से प्यार हो गया है। लेकिन मैं बाकी लड़कियों का जो लड़कों से बातें करती हैं, उनका मजाक बनाती हूँ तो मुझे डर लग रहा है कि कहीं मैं उससे बात करूंगी तो मेरा भी मजाक ना बने। लेकिन उस लड़के से बात करने का मन भी बहुत करता है। क्या करूँ?
-चन्दा
जवाब- आपका व्यवहार लड़कियों के लिए बेहद खराब रहा है लेकिन अब इसे अपनी गलती मान कर उसमें सुधार लायें। हो सके तो कुछ करीबी सहेलियों से माफ़ी भी मांग ले और अपने दिल की बात उस लड़के को बिना किसी संकोच के बता दें।
सवाल- मेरा दोस्त एक लड़की से प्यार करता है और उसने ये बात केवल मुझे बताई है। अभी उस लड़की को भी नही मालूम है। परेशानी यहाँ यह है कि मैं भी उस लड़की से प्यार करता हूँ। और ये बात उस लड़की और मेरे दोस्त को भी नही पता है। मैं अपने दोस्त से दूर नहीं होना चाहता और न ही इस लड़की से। अब क्या करू समझ नहीं आ रहा?
-करन
जवाब- आपका मामला तो काफी पेचीदा हो गया है, एकदम त्रिकोणीय प्रेम कहानी जैसा। लेकिन आप परेशान न हों और अपने दोस्त को कहें कि वो उस लड़की को अपने प्यार के बारे में बताए। यदि वो लड़की भी तुम्हारे दोस्त को पसंद करती है तो तुम बीच से हट सकते हो, लेकिन यदि नहीं। तब तुम उसे अपने मन की बात बता देना। इस स्तिथि में लड़की को उसके साथी को चुनने का मौका देना चाहिये। तो आप भी यही करें।
सवाल- मेरी उम्र 17 साल है और मुझे किसी लड़की को देख कर कुछ भी महसूस नहीं होता, क्या मुझमें कोई कमी या कोई बीमारी है?
-सौरभ
जवाब- कई बार विपरीत सेक्स के प्रति भावनाएं जागृत होने में समय लगता है। किशोरावस्था में अक्सर हार्मोन्स बदलने के कारण लड़का या लड़की दोनों को ऐसा महसूस होता है लेकिन निश्चित रूप से आपको कोई बीमारी या आपमें कोई कमी नहीं है।