खबर लहरिया मनोरंजन रूस में शुरू शानदार विंटर ओलम्पिक्स खेल प्रतियोगिता

रूस में शुरू शानदार विंटर ओलम्पिक्स खेल प्रतियोगिता

06-02-14 Mano - Winter Olympics

सोची शहर के बोलशौय आइस डोम में उद्घाटन समारोह के बाद आतिशबाज़ी

सोची, रूस। दुनिया के सबसे बड़े देश रूस के सोची शहर में 7 फरवरी से 23 फरवरी 2014 तक चलेगी ‘विंटर ओलम्पिक्स’ अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता। यह प्रतियोगिता हर चार साल में एक बार होती है और खेल जगत में इसे बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है।
इस साल अट्ठासी देशों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में होने वाले अलग-अलग खेलों में भाग लेने वाले हैं। यह अलग तरह के खेल होते हैं, जैसे कि स्केटिंग (पहिए लगे जूते पहनकर करतब दिखाना) और आइस हौकी (हौकी का खेल जो बर्फ से बने मैदान में खेला जाता है)। इस साल भारत को अलग से भाग लेने की अनुमति नहीं मिली क्योंकि भारतीय ओलम्पिक्स एसोसियेशन को 2012 में भ्रष्टाचार के कारण इस प्रतियोगिता से फिल्हाल सस्पेंड कर दिया गया है।