खबर लहरिया मनोरंजन रिश्ते बड़े नाजुक होते हैं

रिश्ते बड़े नाजुक होते हैं

download (1)फिल्म – कपूर एंड सन्स
कलाकार – आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, ऋषि कपूर निर्देशक- शकुन बत्रा

हमारे घर में, किसी के भी घर में कुछ ना कुछ हर दिन होता रहता है। कभी किसी से लड़ाई, तो कभी किसी से। लेकिन जो घर में सबसे बुजुर्ग होते हैं उनके दिल में एक ही ख्वाहिश होती है कि सभी लोग एक साथ मिलकर रहें और एक साथ रहें। ऐसी ही फिल्म है- कपूर एंड सन्स। तो आइए जानते हैं कि क्या है इस फिल्म की कहानी।
फिल्म शुरू होती है रमेश कपूर से जो अपने बहू बेटे के साथ रहते हैं। रमेश कपूर के पोते विदेश में रहते हैं। रमेश के परिवार में कभी बहू-बेटे में खट-पीट होती है तो कभी दोनो भाई, राहुल कपूर और अर्जुन कपूर के बीच में कहा सुनी होती है। रमेश कपूर मरने से पहले अपने परिवार को एक साथ देखना चाहते हैं। एक दिन रमेश कपूर को दिल का दौरा पड़ जाता है। सुनते ही दोनो पोते विदेश से वापस आ जाते हैं। लगता है कि रिश्ते अब सुधर जाएंगे लेकिन उलझने और बढ़ जाती है। तभी राहुल और अर्जुन की जिन्दगी में टिया आती है। दोनों भाई एक ही लड़की से प्यार करते हैं। किसकी होगी टिया। क्या टिया को उसका प्यार मिलेगा। क्या रमेश कपूर का सपना पूरा होगा। इन सबको जानने के लिए आपको फिल्म तो देखनी होगी।
अगर बात करे फिल्म के कलाकारों की तो सभी कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। दादा के रूप में ऋषि कपूर कमाल की अभिनय किए हैं।
आप इस फिल्म को क्यों देखने जाए? अगर आप किसी पारिवारिक फिल्म के शौकीन है तो यह फिल्म आपके लिए है।