खबर लहरिया खेल राष्ट्रमंडल खेलों में होगी क्रिकेट की वापसी, 24 साल बाद होगा यह करिश्मा

राष्ट्रमंडल खेलों में होगी क्रिकेट की वापसी, 24 साल बाद होगा यह करिश्मा

साभार: हिंदी स्पीकर

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) ने 21 दिसम्बर को 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का मेजबान बर्मिघम को घोषित किया है। बर्मिघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 27 जुलाई, 2022 से 7 अगस्त, 2022 तक होगा।
इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पदक लाने की संभावनाएं कम हो गई हैं क्योंकि इस बार कार्यक्रम से शूटिंग(गोली द्वारा निशाना लगाना) को शामिल नहीं किया गया है।
वहीं, शूटिंग की जगह क्रिकेट को इसमें शामिल करने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट आवश्यक रूप से शामिल किया जाने वाले खेलों की सूची में नहीं है लेकिन यह उन वैकल्पिक खेलों की सूची में जरूर शामिल है जिन्हें मेजबान देश चुन सकते हैं।
सीजीएफ के अध्यक्ष लुईस मार्टिन ने सुझाव दिया है कि क्रिकेट में महिलापुरुष दोनों के टी-20 मैच का आयोजन किया जाना चाहिए।
बर्मिंघम अधिकारियों ने अभी तक 10 अनिवार्य खेलों में जूडो, टेबल टेनिस, कुश्ती, जिमनास्टिक, डाइविंग, साइक्लिंग और बास्केटबाल को शामिल करने के लिए चुना है।
अगले साल के अंत तक इस कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा सकता है, हालांकि अंतरराष्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट फ़ेडरेशन (आईएसएसएफ), राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) और खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को शूटिंग के आयोजन होने की वजह से धक्का मिला है।
शूटिंग में भारत का अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। शूटिंग में 2002 के बाद से राष्ट्रमंडल खेलों में शीर्ष पांच पदक जीते हैं। यह राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के एकचौथाई पदक का स्रोत रहा है। खेलों में भारत ने 438 पदक जीते जिनमें से 155 स्वर्ण, 118 शूटिंग से आए हैं।