खबर लहरिया जवानी दीवानी राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी हुई विदा…

राजकीय सम्मान के साथ श्रीदेवी हुई विदा…

साभार: ट्विटर

श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। सेलिब्रेशन क्लब से तिरंगे में लपेटकर उनका पार्थिव शरीर लाया गया था।
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुआ था और मौत की वजह दुर्घटनावश डूबने को बताया गया था। उनकी इस अंतिम यात्रा में जिस वाहन में उनके पार्थिव शरीर को लाया गया था, उसमें अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और मोहित मारवाह सवार थे।
बता दें कि, श्रीदेवी के शव को एक विशेष विमान से दुबई से मुंबई ले आया गया। इस मौके पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, लेकिन भीड़ से बचाने के लिए एंबुलेंस को गेट नंबर-1 से बाहर निकाला गया जो एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के करीब है। अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर श्रीदेवी का शव लेने पहुंचे थे।
अब, दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत का केस बंद कर दिया है। केस बंद करने के बाद ही परिवार को पार्थिव शरीर सौंपा गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर को क्लीन चिट दे दी।
सूत्रों के अनुसार, इस केस में ऐसा कुछ नहीं है जिस पर संदेह किया जा सके। डेथ सर्टिफिकेट के मुताबिक, श्रीदेवी की मौत दुर्घटनावश डूबने की वजह से हुई। जबकि मौत के तुरंत बाद कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन की बात सामने आई थी।