खबर लहरिया मनोरंजन रनिंग शादी डॉट कॉम

रनिंग शादी डॉट कॉम

कलाकार:- तापसी पन्नू, अमित साध
निर्देशक:- अमित रॉय
संगीत:– बप्पी लेहड़ी, लाभ जंजुआ, पापोन

भाग के शादी करने में जो मज़ा है उसे हमारी फिल्मों में कई बार दर्शाया गया है बल्कि एक प्रथा बनायी गयी है। ‘हमने घर छोड़ा है’ से लेकर ‘अकेले हैं, तो क्या ग़म है’, इन गीतों द्वारा प्रेमियों ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।
‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ फिल्म की कहानी इस तरह की शादियों को एक अनोखा मोड़ देती है। ये फिल्म तीन युवाओं की कहानी है, में से एक है निम्मी और दूसरा है रामभरोसे। यह दोनों भाग कर शादी करने वालों की मदद करते हैं। इस फ़िल्म में “भगायेंगे हम, निभाएंगे आप” उनका मंत्र भी है!
निम्मी का किरदार अभिनेत्री तापसी पन्नू ने निभाया है। जिन्हें उनकी पिंक फ़िल्म के लिए काफी सराहना मिली थी, इस फिल्म में वे एक अलग रूप में हैं। रामभरोसे का किरदार अभिनेता अमित साध ने निभाया है, जिन्होंने काई पो चे फिल्म में काम किया था।
फिल्म का एक गाना ‘डिम्पी दा नाल भागे बंटी’ दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म 3 फरवरी को सिनेमाघरों में आयेगी।

रिपोर्ट- खबर लहरिया ब्यूरो