खबर लहरिया मनोरंजन योग गुरु का निधन

योग गुरु का निधन

492px-BKS_Iyengarयोग को पूरी दुनिया में पहुंचाने वाले गुरु बी.के.एस. अयंगर का निधन 19 अगस्त को हो गया। छियानवे साल के अयंगर का निधन मुंबई के एक अस्पताल में हुआ।
बी.के.एस. अयंगर दुनिया के 100 प्रभावशली लोगों की सूची में शामिल थे। उनका जन्म 14 दिसंबर 1918 को बेल्लूर के एक परिवार में हुआ था। बताया जाता है कि बचपन में अयंगर बहुत बीमार रहते थे। वह टायफायड, मलेरिया और टी.बी. जैसी बीमारी से जूझ चुके थे। पंद्रह साल की उम्र में उन्होंने मैसूर से अपने योग संस्थान की शुरुआत की। इसी साल उन्हें पद्म विभूषण सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इससे पहले 1991 में इन्हें पद्मश्री दिया गया था।