खबर लहरिया मनोरंजन ये तमाशा है

ये तमाशा है

tamashaफिल्म का नाम- तमाशा
कलाकार – रणबीर कपूर, दीपिका
पादूकोण, पूनम सिंह, पीयूष मिश्रा
निर्देशक- इम्तियाज़ अली

फिल्मों में नए-नए प्रयोगों के लिए इम्तियाज़ अली जाने जाते हैं। इम्तियाज़ अली का नाम ऐसे निर्देशक में गिना जाता है जो अपने शुरूआती फिल्मों से ही दर्शको को भा गया है लेकिन अब इम्तिाज़ अली अपनी फिल्मों के साथ इंसाफ नहीं कर पा रहे हैं। जैसा कि नाम है फिल्म का तमाशा। नाम से आपको लग रहा होगा कि फिल्म में कुछ खास तमाशा होगा लेकिन कैसा तमाशा? आइए जानते हैं कि क्या है तमाशा? फिल्म शुरू होती है शिमला के रहने वाले वेद यानी रणबीर कपूर से। जिसका पढ़ने-लिखने में बिल्कुल भी मन नहीं लगता। लेकिन उसके पापा सोचते हैं कि उनका बेटा अच्छे से पढ़ाई-लिखाई करके इंजीनियर बने। वेद का मन तो सिर्फ कहानियाँ सुनने में लगता है लेकिन अपने पापा के कहने पर वेद अपने सपनों को छोड़ देता है। इसी बीच एक दिन वेद की मुलाकात तारा यानी दीपिका पादुकोण से होती है। लेकिन दोनों में से कोई किसी का नाम पता नहीं पूछता है। और वो दोनों आपस में तय कर लेते हैं, वे दोबारा कभी नहीं मिलेंगे। तारा से मिलने के बाद वेद को लगता है कि वह अपने सपनों को जिए। तारा को लगने लगता है कि कहीं वेद उससे प्यार ना करने लगे। इसी डर से तारा भारत आ जाती है। लेकिन कुछ समय के बाद दिल्ली में तारा और वेद मिल जाते हैं दोनों के बीच खूब लड़ाई होती है। अब इस लड़ाई के बाद क्या होता है? क्या दोनों मिल पाएंगे? या लैला-मजनू हो जाएंगे? इसके लिए तो आपको तमाशा देखनी होगी।