खबर लहरिया चुनाव विशेष यूपी में तूफ़ान ग्रसित लोगों से मिलने के बाद अब योगी आदित्यनाथ वापस कर्नाटक में

यूपी में तूफ़ान ग्रसित लोगों से मिलने के बाद अब योगी आदित्यनाथ वापस कर्नाटक में

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए दो दिन के कर्नाटक दौरे पर रवाना हो गए।  वे वहां दो दिन एक दर्जन सभाओं के अलावा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही मठ और मंदिरों के दर्शन-पूजन के अलावा कुछ सामाजिक संगठनों से भी मुलाकात करेंगे।
इससे पहले यूपी में प्राकृतिक आपदा की वजह से हुई जानमाल की क्षति की वजह से मुख्यमंत्री अपना कर्नाटक दौरा बीच में छोड़ कर आगरा पहुंचे थे।  दरअसल, विपक्ष ने यूपी में प्राकृतिक आपदा के दौरान मुख्यमंत्री का कर्नाटक में प्रचार करने पर सवाल खड़े किए थे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा था, “सीएम को कर्नाटक का चुनाव प्रचार छोड़कर तुरंत यूपी वापस आना चाहिए था।  जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि कर्नाटक की राजनीति के लिए। इन हालातों में भी अगर वो वापस नहीं आते हैं, तो फिर वो हमेशा के लिए अपना मठ वहीं बना लें।”