खबर लहरिया मनोरंजन यात्रियों ने निकाला बर्फ में जमा हवाई जहाज़

यात्रियों ने निकाला बर्फ में जमा हवाई जहाज़

27-11-14 Mano - Siberia plane stuckसाइबीरिया। आटो को धक्का देते, बस को धक्का देते, कीचड़ में फंसी किसी गाड़ी के पहियों को निकालने के लिए धक्का देते यात्री तो आपने देखे होंगे, लेकिन क्या हवाई जहाज़ को धक्का देते यात्री आपने देखे हैं?
मानों या न मानों पर बर्फ में जमे एक हवाई जहाज़ को यात्रियों ने धक्का देकर निकाला। यह सच है। साइबीरिया में एक हवाई जहाज़ शून्य से पचास डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच चुके तापमान में हो रही बर्फबारी के बीच जम गया। गियर बिल्कुल जम चुका था। सैकड़ों टन के इस हवाई जहाज़ को हिलाना मुश्किल था। लेकिन अपनी सीटें छोड़कर यात्रियों ने इस मुश्किल काम को किया। हवाई अड्डे के प्रशासन ने बताया हालांकि काम बेहद जोखिम भरा था लेकिन यह हो गया।