खबर लहरिया मनोरंजन यहाँ खेली जाती है ग्रीस से होली

यहाँ खेली जाती है ग्रीस से होली

-(फोटो साभार-एन.बी.सी.न्यूज़)

-(फोटो साभार-एन.बी.सी.न्यूज़)

ग्रानाडा, स्पेन। अगर आपको होली पर रंग की बजाय कहा जाए कि आप ग्रीस से होली खेलिए तो क्या आप खेल सकते हैं? सोचिए सोचिए…
स्पेन देश के ग्रानाडा शहर में कास्कामोरास नाम का एक त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को लोग स्पेन में वैसे ही मनाते हैं जैसे भारत में लोग होली मनाते है । फर्क बस इतना होता है कि भारत के लोग रंग से होली खेलते हैं जबकि स्पेन के लोग काली ग्रीस से होली खेलते है । बस पकड़ा और ग्रीस डाली।