खबर लहरिया जवानी दीवानी मौसम विभाग : मुंबई में भारी बारिश होने की चेतावनी

मौसम विभाग : मुंबई में भारी बारिश होने की चेतावनी

साभार: फ्लिकर

मुम्बई में भारी बारिश की वजह से रोज की ज़िन्दगी रुक सी गयी है और हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मौसम विज्ञान विभाग की ताजा चेतावनी से मुंबई में रहनेवाले लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में शहर में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की इस चेतावनी को ध्यान में रखते हुए बंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अपने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं।
कई जगहों पर जलभराव की समस्या देखने को मिली। इसकी वजह से गाड़ियों का जाम भी लगा। वहीं हवाओं के भी 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की बातें कही जा रही हैं। मॉनसून गोवा पहुंच चुका है और अगले 24 घंटों में यह दक्षिण महाराष्ट्र पहुंच जाएगा। यानी अगले 48-72 घंटों में यह मुंबई पहुंच सकता है। यहां 8 और 9 जून को भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है
मुंबई के बिगड़ते मौसम का असर सिर्फ सड़कों पर ही देखने को नहीं मिल रहा, बल्कि हवाई सफर भी इससे प्रभावित हुआ है।