खबर लहरिया ताजा खबरें मोदी पहुंचे आगरा

मोदी पहुंचे आगरा

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

आगरा। उत्तर प्रदेश में चुनाव का बुखार तेज़ी पकड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी राज्य में दिसंबर 2013 तक नौ रैलियां निकालने वाले हैं। मोदी की चैथी रैली 21 नवम्बर 2013 को आगरा शहर में आयोजित की गई।
उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी लड़ाई मोदी ने कानपुर शहर में रैली निकाल कर शुरू की। इसके बाद झांसी, बहराइच और अब आगरा में नरेंद्र मोदी ने रैलियों में लोगों को भाजपा को वोट देकर जिताने की बात दोहराई। मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के आने पर एक करोड़ युवकों को नौकरी दी जाएगी।
नरेंद्र मोदी अपने विचारों की वजह से विवादों के घेरे में रहते हैं। गुजरात राज्य में साल 2002 में एक हज़ार से ज़्यादा मुसलमान समुदाय के लोग दंगों में मारे गए। उस समय से आज तक मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हैं जबकि कई कार्यकर्ताओं ने इन दंगों में मोदी की सहमती होने का आरोप लगाया है।