खबर लहरिया जवानी दीवानी मोदी जी की भाषा पीएम स्तर की नहीं: मनमोहन सिंह

मोदी जी की भाषा पीएम स्तर की नहीं: मनमोहन सिंह

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

मनमोहन सिंह ने कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। सिंह ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीते चार सालों में पीएम मोदी ने सिर्फ यूपीए सरकार की सफलताओं को भुनाया है।
उन्होंने मोदी की भाषा को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि उनकी भाषा पीएम के स्तर की नहीं है।
मनमोहन सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करने में जल्दबाजी ये दो बड़ी गलितयां की जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आर्थिक प्रबंध के कारण धीरे-धीरे बैंकिंग व्यवस्था से आम जनता का भरोसा उठता जा रहा है।  हाल में जो घटना हुई जिसके चलते नकदी संकट कई राज्यों में देखने को मिला उसे भी रोका जा सकता था।