खबर लहरिया मनोरंजन मॉम

मॉम

निर्देशक:- रवी उद्यावार
कलाकार:- श्रीदेवी, अदनान सिद्दीकी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, अक्षय खन्ना
संगीत:- ए आर रहमान

मशहूर और सबकी चहेती अभिनेत्री श्रीदेवी एक नए रूप में आ रही हैं। उनके फैन्स को इनकी आने वाली नई फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। श्रीदेवी ने इसमें देवकी नाम के किरदार को निभाया है, जो एक प्यारी पत्नी और मां है। वैसे तो इनका परिवार खुश लगता है, लेकिन देवकी और बेटी आर्य के बीच तनाव रहता है। आर्य का मानना है कि एक बेटी मां के जीवन में तो आती है, लेकिन मां एक बेटी के जीवन में प्रवेश नहीं कर पाती है। देवकी धैर्य सहित आर्य के प्यार और स्वीकृति के लिए इंतजार करती है लेकिन इस बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट जाती है, जिससे देवकी का आर्य के लिए प्यार एक कसौटी की तरह उसके सामने आ जाता है। मशहूर और सबकी चहेती अभिनेत्री श्री देवी एक नए रूप में आ रही हैं। उनके फैन्स को इनकी आने वाली नई फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार है। श्रीदेवी ने इसमें देवकी नाम के किरदार को निभाया है, जो एक प्यारी पत्नी और मां है। वैसे तो इनका परिवार खुश लगता है, लेकिन देवकी और बेटी आर्य के बीच तनाव रहता है। आर्य का मानना है कि एक बेटी मां के जीवन में तो आती है, लेकिन मां एक बेटी के जीवन में प्रवेश नहीं कर पाती है। देवकी धैर्य सहित आर्य के प्यार और स्वीकृति के लिए इंतजार करती है लेकिन इस बीच एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट जाती है, जिससे देवकी का आर्य के लिए प्यार एक कसौटी की तरह उसके सामने आ जाता है।  ऐसी स्थिति में देवकी क्या करेगी? अपनी बेटी के लिए लड़ते हुए क्या वो उनके परिणामों से जूझने के लिए तैयार है? एक तरह से ये पिक्चर दर्शको से पूछ रही है कि जब एक महिला और एक माँ को चुनौती दी जाती है तब वह क्या करती है? उत्तर जानने के लिए अपने नजदीकी सिनेमा घरों में जुलाई 7 को ज़रुर जाइए।

रिपोर्ट- खबर लहरिया ब्यूरो