खबर लहरिया जवानी दीवानी मैडम तुसाद म्यूजियम में शामिल होगा अनुष्का का बोलने वाला पुतला

मैडम तुसाद म्यूजियम में शामिल होगा अनुष्का का बोलने वाला पुतला

साभार: विकिपीडिया

सिंगापुर के मैडम तुसाद म्यूजियम में अनुष्का का वैक्स पुतला (मोम का पुतला) लगने वाला है और सबसे खास बात तो ये है कि ये पुतला लोगों से बात भी करेगा। ऐसा पहली बार होगा जब सिंगापुर के मैडम तुसाद में कोई बोलने वाला वैक्स पुतला लगाया जाएगा।

बता दें, मैडम तुसाद म्यूजियम में दुनिया की कई दिग्गज शख्सियतों के वैक्स पुतला हैं और अब अनुष्का भी इस लिस्ट में शुमार हो जाएंगी। इससे अनुष्का को और भी लोकप्रियता मिलेगी क्योंकि कुछ ही चुनिंदा सेलिब्रिटीज के पुतला इस फीचर के साथ हैं।

अनुष्का का पुतला एक फोन पकड़े हुए होगा। मैडम तुसाद सिंगापुर के जनरल मैनेजर एलेक्स वॉर्ड ने कहा कि अनुष्का के पुतला के लिए कई दर्शकों उनसे अनुरोध किया था।