खबर लहरिया जवानी दीवानी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की तुलना मुग़ल सम्राट औरंगजेब से की

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव की तुलना मुग़ल सम्राट औरंगजेब से की

फोटो साभार: विकिपीडिया

लोकसभा चुनाव की तैयार के तहत उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल बनने लगा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा कि ये इंसान अपने पिता और चाचा का भी संगा नहीं रहा, वह आप लोगों का क्या संगा रहेगा।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री को औरंगजेब बताते हुए कहा कि आपने कभी किसी मुस्लिम समुदाय में किसी बच्चे का नाम औरंगजेब रखे देखा है। लोग अपने बच्चों का नाम औरंगजेब नहीं रखते हैं, क्यांकि उसने सत्ता हालिस करने के लिए अपने परिवार की बलि चढ़ा दी। मुख्यमंत्री ने ये बयान लखनऊ में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए दिया। इस सम्मेलन में प्रदेश भर के निषाद, कश्यप और मल्लाह समुदाय के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था।