खबर लहरिया मनोरंजन मुंबई में हो रही पाल नौका चैंपियनशिप

मुंबई में हो रही पाल नौका चैंपियनशिप

yatch_NDTv

(फोटो साभार-एन.डी.टी.वी.)

मुंबई। भारत के आर्थिक शहर मुंबई  में समुद्र की खूबसूरती देखते ही बन रही है। वजह है नौ सेना के द्वारा आयोजित की गई पाल नौका चैंपियनशिप।
इस चैंपियनशिप की शुरूआत 19 अक्टूबर को हुई है। इसका समापन समारोह 23 अक्टूबर को होगा। इसमें करीब एक सौ पच्चीस प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करनेवालों को राष्ट्रीय टीम में रखा जाएगा और ये टीम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी।