खबर लहरिया औरतें काम पर मिलिए भारतीय नाट्यकला की मशहूर हस्ती संजना कपूर से

मिलिए भारतीय नाट्यकला की मशहूर हस्ती संजना कपूर से

साभार: विकिपीडिया

  • संजना कपूर भारतीय नाट्यकला की मशहूर हस्ती हैं। उनका जन्म  27 नवम्बर 1967 को हुआ था, वह जेनिफर कैंडल और अभिनेता शशि कपूर की सन्तान हैं।
  • संजना ने मुंबई के बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। उन्हें शुरू से ही अभिनय का शौक था और वो अक्सर जुहू स्थित पृथ्वी थिएटर जाती थीं।
  • संजना ने 1981 में आई फिल्म ’36 चौरंगी लेनसे बॉलीवुड फिल्मों में आई। यह फिल्म संजना के पिता शशि कपूर ने प्रोड्यूस की थी। इसमें उनकी मां जेनिफर ने भी काम किया था। इसमें संजना ने अपनी मां के बचपन का किरदार निभाया था।
  • संजना ने 1984 मेंउत्सवमें भी काम किया। हालांकि संजना को मुख्य भूमिका 1988 में आई फिल्महीरो हीरालालमें मिली।
  • 2012 में पृथ्वी थियेटर छोड़ने के बाद संजना ने अपनी खुद की थियेटर संस्था शुरु की। जूनून नाम की उनकी ये थियेटर संस्था देशभर भर में नाटकों का आयोजन कराती है।