खबर लहरिया मनोरंजन महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया एक नया रिकार्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने बनाया एक नया रिकार्ड

04-09-14 Mano - Dhoniइंग्लैंड। पिछले एक महीने से भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में एक के बाद एक मैच खेल रही है। पांच दिवसीय टेस्ट मैच में बुरी हार के बाद सभी कप्तान धोनी पर सवाल उठाने ही लगे थे, कि एक झटके में तीन शानदार जीतों के बाद धोनी एक बार फिर छा गए।
इंग्लैंड की सरज़मीन पर धोनी ने एक नया रिकार्ड कायम किया जब 2 सितम्बर को इंग्लैंड को एक दिवसीय मैच में लगातार तीसरी बार हराने के बाद धोनी इंडिया के सबसे सफल कप्तान बन गए। धोनी ने पूर्व कप्तान मुहम्मद अज़हरउद्दीन को पीछे छोड़ दिया।
धोनी एक सौ बांसठ एक दिवसीय मैचों में भारत के कप्तान रह चुके हैं। इनमें से धोनी ने अब इक्यान्बे मैचों में भारतीय टीम को जीत हासिल कराई है। इसके पहले अपनी कप्तानी में सबसे ज़्यादा बार अज़हरउद्दीन ने भारत को नब्बे बार जिताया था। पर जहां अज़हरउद्दीन को इसके लिए एक सौ चैहत्तर मैच लग गए, धोनी ने उनसे आठ मैच कम में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
जहां पिछले महीने धोनी की कप्तानी पर विशषज्ञ सवाल उठा रहे थे, वहीं आज एक बार फिर सबकी ज़ुवान पर एक ही सवाल है – क्या धोनी भारत के सर्वश्रेष्ठ कपतान हैं?