खबर लहरिया जवानी दीवानी महिला पहलवान गीता फोगाट को मिला पुलिस में डीएसपी का पद

महिला पहलवान गीता फोगाट को मिला पुलिस में डीएसपी का पद

साभार: राजस्थान पत्रिका

साभार: राजस्थान पत्रिका

हरियाणा सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान गीता फोगाट को हरियाणा पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) नियुक्त किया है। वर्ष 2010 में दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में गीता फोगाट ने कुश्ती में गोल्ड मेडल हासिल किया था। गीता देश की पहली महिला पहलवान हैं जिसने ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
पहले भी हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पेशेवर खिलाड़ियों को हरियाणा पुलिस और राज्य सरकार में नौकरियां दी गई हैं।