खबर लहरिया जवानी दीवानी मध्यप्रदेश में बीजेपी शुरू करेगी ‘कौन बनेगा मिस सोशल’ प्रतियोगिता!

मध्यप्रदेश में बीजेपी शुरू करेगी ‘कौन बनेगा मिस सोशल’ प्रतियोगिता!

फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

मध्यप्रदेश में चौथी बार सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा तरह तरह के प्रयोग कर रही है। कभी रोजगार मेले से युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है तो कभी संबल योजना से गरीबों को।

अब भाजपा उन लड़कियों को टारगेट कर रही है जो पढ़ी लिखी और सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। इसी कड़ी में भाजपा का महिला मोर्चा ‘कौन बनेगा मिस सोशल’ प्रतियोगिता करा रहा है।

ये प्रतियोगिता 16 सितंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ होगी, प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा। इस प्रतियोगिता में 17 से 25 साल तक की लड़कियां ही भाग ले सकेंगी।

पार्टी का मकसद इस प्रतियोगिता के जरिए प्रदेश में सोशल मीडिया पर सक्रिय पढ़ी-लिखी लड़कियों को तलाश कर भाजपा से जोडऩा है, जो लड़कियां मिस सोशल बनेंगी वो अन्य लड़कियों को ट्रेनिंग देंगी जिससे वे घरेलू और कामकाजी महिलाओं के बीच संपर्क बढ़ाकर डिजिटल मीडिया के महत्व को समझा सकें।

इस प्रतियोगिता के नियम भी है जिसमे प्रतिभागी का फेसबुक, ट्वीटर, इंस्ट्राग्राम पर अकाउंट होना अनिवार्य है।

प्रतियोगिता में 100 अंक होंगे जिसमें 50 अंक प्रश्नोत्तरी के और 50 सोशल मीडिया में एक साल की सक्रियता के आधार पर दिए जाएंगे। प्रतिभागी के मोबाइल में नमो एप और शिवराज एप होना जरुरी। जीतने वाले को सीएम शिवराज के द्वारा मोबाइल, टेबलेट और लैपटॉप दिया जाएगा।।