खबर लहरिया ताजा खबरें मंत्री ने धमकाया अल्पसंख्यक समुदाय को जिताओ नहीं तो गोली खाओ

मंत्री ने धमकाया अल्पसंख्यक समुदाय को जिताओ नहीं तो गोली खाओ

पीलीभीत। अभिनेता एवं एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सी.ई.ओ. राज खान ने कभी यह सोचा भी नहीं होगा कि किसी कार्यक्रम में जज की हैसियत से पहुंचना उन्हें इतनी बड़ी मुसीबत में डाल देगा। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में 2 दिसंबर को यह कार्यक्रम हुआ।
राज्य के खादी मंत्री हाजी रिआज़ अहमद ने खादी महोत्सव का आयोजन कराया था। मंत्री ने खुद राज को इसमें आने का न्यौता दिया था। राज ने बताया कि पीलीभीत में उनका पैतृक घर भी है। इस कार्यक्रम में दो समूहों के बीच प्रतियोगिता थी। लेकिन राज से कार्यक्रम के बाद कहा गया कि वह अल्पसंख्यक समुदाय वाले समूह को ही विजेता घोषित करें। इस समूह का प्रशिक्षक भी अल्पसंख्यक समुदाय से ही था। उन्हें कहा गया कि अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो उन्हें जान से मारा भी जा सकता है। उनसे यह भी कहा गया कि वह खुद भी तो उसी समुदाय से हैं इसीलिए उन्हें खुद भी ध्यान रखना चाहिए। राज ने बताया कि उन्होंने पुलिस को भी इसकी शिकायत दर्ज कराई है।