खबर लहरिया ताजा खबरें भूख के मसले से भारत अब भी जूझ रहा है

भूख के मसले से भारत अब भी जूझ रहा है

‘ग्लोबल हंगर इंडेक्स’, भूख को मापने के एक अंतर्राष्ट्रीय प्रमाण के अनुसार भारत में अभी भी भूख एक बहुत बड़ी समस्या है। इस रिपोर्ट में भारत का स्थान 100वें स्थान पर है, जबकि पिछले वर्ष इस रिपोर्ट में भारत 97वें स्थान पर था।
अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के अनुसार 119देशों के ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 100वें पायदान पर है, जबकि पिछले साल भारत इस सूची में 97वें स्थान पर था। अब भारत 100वें स्थान पर है। एशिया में भारत एक बड़ी शक्ति के तौर पर अपनी पहचान बना रहा है, उसपर अफगानिस्तान और पाकिस्तान जैसे देशों से भारत इस सूची में आगे है। जबकि नेपाल, म्यांमार, श्रीलंका और बांग्लादेश से पीछे है।

फोटो साभार: इंडियास्पेंड

इस रिपोर्ट के अनुसार, चीन 29, नेपाल 72, म्यांमार 77, श्रीलंका 84 और बांग्लादेश88 स्थान पर है। एक तरफ भारत के धनवान फोर्ब्स की सूची में धनवान बनते जा रहे हैं। इस रिपोर्ट के बाद भारत को मौजूदा स्थितियों में सुधार करने के लिए चल रहे प्रयासों में महत्तवपूर्ण बदलाव की आवश्कता है। भारत ने 2022 तक कुपोषण मुक्त भारत नामक कार्य योजना विकसित की है। अब उम्मीद की जाती हैं कि भारत इस रिपोर्ट को गम्भीरता से ले। लेख साभार: इंडियास्पेंड