खबर लहरिया चुनाव विशेष भारत के 5 सुशासित राज्यों में से 4 गैर-भाजपाई

भारत के 5 सुशासित राज्यों में से 4 गैर-भाजपाई

फोटो साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

पब्लिक अफेयर सेंटर द्वारा हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के राज्यों की शासन व्यवस्था में केरल राज्य के शासन व्यवस्था सबसे अच्छी है। वहीं इस सूची में बिहार राज्य की शासन व्यवस्था सबसे खराब है। 2018 के पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स की सूची में प्रथम पांच राज्यों में से 4 संख्या तक गैर भाजपा की सरकार वाले राज्य हैं। तो वहीं पांचवें स्थान में गुजरात है। पहला स्थान पर केरल, दूसरे पर तमिलनाडु, तीसरे पर तेलंगाना और पांचवें स्थान पर कर्नाटक है। वहीं कानून व्यवस्था में सबसे कमजोर राज्य हरियाणा है।

वहीं पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स की इस सूची में शामिल 18 राज्यों में से मध्य प्रदेश का स्थान 16वां है, जबकि 15 वां स्थान उत्तर प्रदेश का है। आपको बता दें कि ये रिपोर्ट के सूचकांक को राज्यों के मूलभूत विकास, मानव विकास में सहायक परिस्थितियां, सामाजिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और महिला-बच्चों की स्थिति को आधार बनाकर तैयार किया जाता है।

साभार: इंडियास्पेंड