खबर लहरिया मनोरंजन भारत ए ने बांगलादेश ए को पारी से हराया

भारत ए ने बांगलादेश ए को पारी से हराया

शिखर धवन शतक लगाते हुए (फोटो साभार-ज़ी न्यूज़)

शिखर धवन शतक लगाते हुए
(फोटो साभार-ज़ी न्यूज़)

बेंगलुरू। भारत ए के गेंदबाज  ईश्वर पाण्डेय और जयंत पाण्डेय की बेहतरीन गेंदबाज़ी से भारत ने बांगलादेश ए को पारी और 32 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।
बांगलादेश ए की टीम पहली पारी में 183 रन से पीछे थी। दूसरी पारी में भी बांगलादेश की पूरी टीम 151 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक के अलावा कोई भी खिलाड़ी टिक कर नहीं खेल पाया। ईश्वर पाण्डेय और जयंत पाण्डेय ने तीन-तीन विकेट लिए। अभिमन्यु ने दो विकेट लिए।
बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 228 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 411 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। भारत की तरफ से शिखर धवन ने 150 विजय शंकर ने 86 और वरूध नायर ने 71 रन बनाए।