खबर लहरिया खेल भारतीय हॉकी टीम ने जीता हीरो एशिया कप- 2017

भारतीय हॉकी टीम ने जीता हीरो एशिया कप- 2017

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 22 अक्टूबर को फाइनल मैच में मलेशिया को मात देकर हीरो एशिया कप-2017 का खिताब जीत लिया है। मौलाना भाशानी नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक अंतिम मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 2- 1 से मात दी।

फोटो साभार- द हॉकी इण्डिया, ट्विटर पेज

भारतीय टीम ने तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है। इससे पहले, उसने 2003 में कुआलालम्पुर और 2007 में चेन्नई में इस टूर्नामेंट को जीता था।
भारत ने फाइनल मैच की शुरुआत अच्छी की। तीसरे ही मिनट में एस.वी. सुनील की ओर से मिले पास को रमनदीप सिंह ने गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला था। भारत ने पहले भाग का समापन 1-0 से किया। इसके बाद दूसरे भाग में काफी समय तक संघर्ष करने के बाद 29वें मिनट में ललित उपाध्याय ने गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इस भाग में मलेशिया ने दो बार पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन दोनों ही बार विपक्षी टीम के गोल करने की उम्मीदों पर आकाश ने पारी फेर दिया और इस प्रकार भारत ने मलेशिया को 2-1 से मात देकर हीरो हॉकी एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया।