खबर लहरिया ताजा खबरें भारतीय माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए है ज्यादा गम्भीर

भारतीय माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए है ज्यादा गम्भीर

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

भारतीय माता-पिता के लिए एक अच्छी खबर कि वे दुनिया भर के सबसे अच्छे माता-पिता में से एक हैं, जो अपने बच्चों को पढ़ाई में पूरी मदद करते हैं। साथ ही वे अपने देश में शिक्षा मानकों से संतुष्ट होने के मामले में भी सबसे ज्यादा आशावादी हैं।
भारतीय माता-पिता अपने बच्चों की शिक्षा में सहायता करने के मामले में 95 प्रतिशत विश्व के अन्य देशों में आगे हैं। बच्चों को विद्यालय से मिले गृहकार्यां को पूरा कराने में भारतीय माता-पिता अधिक समय व्यतीत करते हैं। 62 प्रतिशत एक सप्ताह में सात या इससे अधिक समय बिताते हैं।
ब्रिटेन की वर्के फाउंडेशन द्वारा कराए गए  एक सर्वे ग्लोबल पेरेंट्स में विष्व भर के 29 देशों के 27,000 माता-पिता ने भाग लिया। इस सर्वे में अभिभावको के रवैये और प्राथमिकताओं की तुलना की गई थी।