खबर लहरिया चुनाव विशेष भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी

भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी

09-04-14 Desh Videsh - BJP Manifestoनई दिल्ली। भाजपा ने आखिरकार 7 अप्रैल को अपना चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। मौके पर पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद थे। घोषणा पत्र में राम मंदिर बनाने की बात के साथ संविधान के आर्टिकल 370 (जो जम्मू कश्मीर राज्य को विशेष दर्जे के बारे में है) हटाने और सभी नागरिकों के लिए एक ही संहिता बनाने को शामिल किया गया है। सरकारी अस्पतालों में बहतर व्यवस्था और साल 2022 तक हर परिवार को पक्का मकान दिलवाने का वादा किया है।
घोषणा पत्र में कहा गया है कि स्वच्छ गंगा देश के आध्यात्मिक जीवन और स्वस्थ भारत के लिए ज़रूरी है उसकी शुद्धता और पवित्रता को सुनिश्चित किया जाएगा। भाजपा मदरसों के आधुनिकरण का प्रस्ताव रखेगी और ये सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें शिक्षा और नौकरी में बिना भेदभाव के अवसर दिए जाएं।