खबर लहरिया मनोरंजन बिहार की गुडि़या ने किया कमाल

बिहार की गुडि़या ने किया कमाल

13-11-14 Mano - Women wrestlingमहिलायें पहलवानी लड़ने में पुरुषों से पीछे नहीं है कुछ इस तरह हुआ जिला चित्रकूट, ब्लाक मऊ, कस्बा बरगढ़, रामना मैदान में। यहां 9 नवम्बर 2014 को महिला दंगल हुआ। इस दंगल में बिहार की गुडि़या ने बनारस की पूनम और अयोध्या शहर की खुषी को हराया।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान प्रकाष चन्द्र केषवानी का कहना है कि महिलाओं का दंगल पहली बार हुआ है। बिहार की गुडि़या इस दंगल में जीती उसको ग्यारह हजार रूपये का नगद इनाम मिला है। गुडि़या की उम्र लगभग अट्ठारह साल हैं।