खबर लहरिया मनोरंजन बिना पानी पिए, कैसे जी गए?

बिना पानी पिए, कैसे जी गए?

 फोटो साभार-प़ित्रका डाॅटकाॅम

फोटो साभार-प़ित्रका डाॅटकाॅम

ज़रा सोचिए! आप पानी पिए बिना कितनी देर तक जि़न्दा रह सकते हैं? एक दिन, दो दिन या फिर ज़्यादा से ज़्यादा दस दिन तक। अगर हम आपको ये बताएं कि एक आदमी था जो करीब सौ साल से पानी नहीं पी रहा था और उसने अपनी पूरी जि़न्दगी में कभी पानी पिया ही नहीं तो आपको सुनकर आश्चर्य होगा ना।
स्पेन देश के विगो शहर के एनतोनियो डोकैम्पो गार्सिया नाम का यह आदमी करीब 107 साल तक जि़न्दा रहा। लेकिन कभी भी पानी नहीं पिया। यह आदमी रेड वाइन यानी शराब बनाता था और दिनभर में करीब चार लीटर शराब पीता था।
कुछ समय पहले ही एनातोनियो की मृत्यु हुई है। एनातोनियो एक साल में करीब साठ हज़ार लीटर शराब बनाते थे। उसमें से तीन हज़ार लीटर वह अपने पीने के लिए रखते थे। और बाकि वो बेच दिया करते थे।
रेड वाइन पूरी तरह से केमिकल फ्री होता है। इस देश के लोगों का भी मानना है कि रेड वाइन से स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसको पीने से कोलेस्ट्राॅल भी नहीं बढ़ता है। ना तो कैंसर का डर होता है और उम्र भी लम्बी होती है।