खबर लहरिया मनोरंजन बिना दिल की दिलवाले

बिना दिल की दिलवाले

Dilwale                                            फिल्म – दिलवाले
कलाकार – शाहरूख खान, काजोल, वरूण धवन, कृति सैनन, निर्देशक- रोहित शेट्टी
रोहित शेट्टी की फिल्मों की एक खासियत होती है कि इनकी फिल्मों में कार और खूब उड़ती हैं लेकिन इस बार क्या, रोहित ने कार के साथ साथ साडि़यां भी उड़ाई हैं। आइए जानते हैं दिलवाले में क्या दिल्लगी की गई है।
फिल्म दो डाॅन दोस्तों से शुरू होती है जो बाद में एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। इन दोनों के दो लड़के और दो लड़कियां हैं। काली यानी शाहरूख खान को मीरा यानी काजोल से प्यार हो जाता है। लेकिन दोनों का प्यार गोलियों की गलतफहमी में खो जाता है। काली के भाई वरूण को मीरा की बहन से प्यार हो जाता है। एक बार फिर से जि़न्दगी पन्द्रह साल के बाद दोनों को एक साथ लाकर खड़ा कर देती है। अब आगे क्या होगा? क्या काली को मीरा अपनाएगी। या वरूण और कृति भी अपने प्यार से हाथ धो देंगे। इसके लिए तो आपको फिल्म देखनी होगीे।
आइए अब बात करें फिल्म के कलाकारों की। फिल्म का हीरो पचास के पार हो गया है और हीरोइन चालीस के पार। और उनसे सोलह साल का काम करवाया जा रहा है। कुछ ज़्यादा दिल नहीं लगा पाए। एक प्रेमी से ज़्यादा तो शाहरूख अपनी दाड़ी वाली लुक में बेहतरीन लगे हैं। काजोल भी कुछ खास नहीं हैं। वरूण छोटे भाई बनकर रह गए हैं। कृति के लिए भी फिल्म में कुछ खास नहीं है। अगर आप शाहरूख और काजोल का रोमांस देखने के लिए फिल्म देख रहे हैं तो आपको उनके रोमांस से ज़्यादा नफरत की आग और गोलियों की आवाज़ सुनाई देगी।