खबर लहरिया मनोरंजन बहादुर लड़की की कहानी ‘अकीरा’

बहादुर लड़की की कहानी ‘अकीरा’

unnamed-11wwफिल्म का नाम: अकीरा
निर्देशक: एआर मुरुगदॉस
सितारे: सोनाक्षी सिन्हा, अनुराग कश्यप, कोंकणा सेन
यह कहानी अकीरा (सोनाक्षी सिन्हा) की है जो जोधपुर में अपने परिवार के साथ रहती है। बचपन से ही उसे खुद की सुरक्षा करने की ट्रेनिंग मिली है। पिता की मौत के बाद अकीरा अपनी मां के साथ मुंबई अपने भाई के घर आ जाती है और कॉलेज में दाखिला ले लेती है। फिर कहानी में मोड़ तब आता है जब एसीपी गोविंद राणे (अनुराग कश्यप) का एक विवादास्पद वीडियो लोगों के सामने आ जाता है जिसकी वजह से वो अकीरा के पीछे पड़ जाता है। क्या होता है इसके आगे? इसका पता आपको फिल्म देखकर ही चलेगा।
कहानी इंटरवल से पहले ठीक है लेकिन उसके बाद कहानी किसी और स्तर पर चली जाती है। फ़िल्म के अंत को और भी बेहतर बनाया जा सकता था।फिल्म में मार-धाड़, रोना-रुलाना दोनों ही किरदार सोनाक्षी ने बखूबी निभाये हैं। भ्रष्ट पुलिस वाले के रोल में अनुराग कश्यप ने काफी उम्दा अभिनय किया है। कोंकणा सेन का किरदार काफी दिलचस्प है।
विशाल-शेखर की जोड़ी ने फिल्म के लिए बेहतरीन संगीत दिया है और भावनात्मक कहानी के हिसाब से संगीत फिल्म को बांधे रखता है। सोनाक्षी के प्रशंसक इसे जरुर देखें।