खबर लहरिया मनोरंजन बहन होगी तेरी

बहन होगी तेरी

निर्देशक:- अजय के पन्नालाल
लेखक:- विनीत व्यास
कलाकार:- राजकुमार राव, श्रुति हसन, गौतम गुलाटी और गुलशन ग्रोवर
भाषा:- हिन्दी

लड़के को कोई लड़की पसंद आये और कोई बोल दे कि तेरी बहन है तो लड़के के मुंह से तपाक से निकलेगा कि बहन होगी तेरी! हां इस ही बात को केन्द्र में रखकर इस पूरी फिल्म का ताना-बाना बुना गया है।
फिल्म की कहानी गट्टू (राजकुमार राव) की है, जो अपने पड़ोस में रहने वाली बिन्नी (श्रुति हसन) को प्यार करता है। पर गट्टू के सामने परेशानी ये है कि पड़ोस में रहने वाली लड़की बहन होती है। गट्टू इस बात को न मानते हुए सबके विरोध का केन्द्र बन जाता हैं।
फिल्म हास्यास्पद है। राजकुमार और श्रुति ने फ़िल्म में अच्छा काम किया है।
राजकुमार राव ट्रेपड में बेहतरीन अभियन करने के बाद इस फिल्म में आए हैं, जिसे दर्शक अच्छे अभिनय की उम्मीद लगा सकते हैं।
फिल्म का एक गाना पुराने ‘जानू मेरी जान’ गाने को दुबारा से तैयार किया है।

रिपोर्ट- खबर लहरिया ब्यूरो