खबर लहरिया ताजा खबरें बलात्कार आरोप में पिता को उम्रकैद

बलात्कार आरोप में पिता को उम्रकैद

जिला लखनऊ। यहां के एक कोर्ट ने एक आदमी को अपनी बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। साथ ही उस आदमी को एक लाख का जुर्माना भरने का आदेश दिया गया है।
लड़की ने अपने पिता के खिलाफ 2013 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लड़की का कहना था कि तीन साल पहले उसकी मां के देहान्त के बाद से उसके पिता उसका शोषण कर रहे थे। 2013 में एक दिन जब उसने विरोध किया तो उसके पिता ने उसके साथ मारपीट भी की। लड़की उस दिन घर से भाग गई और अगले दिन उसने थाने में रिपोर्ट लिखाई।
एक साल बाद ही इस केस में फैसला सुनाया गया है। कोर्ट ने उस आदमी को जुर्माने की रकम अपनी बेटी के नाम करने को कहा है। लड़की का एक छोटा भाई और एक बहन भी हैं।