खबर लहरिया मनोरंजन बद्रीनाथ की दुल्हनियां

बद्रीनाथ की दुल्हनियां

कलाकार:- आलिया भट्ट, वरुण धवन, गौहर खान
निर्देषक:- शशांक खैतान
निर्माता:- करण जौहर, अपूर्व मेहता, मोहित मारवाह
संगीतकार:- अमाल मलिक, तनिष्क बागची, अखिल सचदेव

फिल्म की पृष्ठभूमि उत्तर प्रदेश की है जो बद्रीनाथ (वरुण धवन) और वैदेही त्रिवेदी (आलिया भट्ट) के प्रेम पर आधारित है। बद्रीनाथ एक साधारण सा लड़का है जो वैदेही से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन वैदहीशादी में इतनी रूचि नहीं रखती है। इस फिल्म को एक तरह से ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का दूसरा हिस्सा माना जा रहा है।
वरुण और अलिया की ये साथ में तीसरी फिल्म है। इससे पहले ये जोड़ी ‘स्टूडेंड ऑफ द ईयर’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ जैसी हिट फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म के गाने काफी जबर्दस्त हैं और हिट होने लगे हैं। ‘आशिक सरेंडर हुआ’, ‘रोके ना रुके नैना’, ‘हमसफर’, ‘बद्री की दुल्हनिया’, और ‘तम्मा तम्मा अगेन’, दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। ‘तम्मा तम्मा’ 90s के दशक का गाना है। यह इस फिल्म में दुबारा से नए अंदाज में दर्शाया गया है। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में आ जाएगी।

रिपोर्ट- खबर लहरिया ब्यूरो