खबर लहरिया ताजा खबरें फोर्ब्स इंडिया ने जारी की 30 से कम उम्र के 30 कामयाब भारतीयों की सूची

फोर्ब्स इंडिया ने जारी की 30 से कम उम्र के 30 कामयाब भारतीयों की सूची

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

फोर्ब्स इंडिया ने 30 से कम उम्र के 30 अमीर और कामयाब भारतीयों की लिस्ट जारी की है।
फोर्ब्स की इस सूची में मूर्तिकार साहिल नायक, क्षितिज मारवा, रंजन बोरडोली , गौरव मुंजाल, रोमन सैनी, हिमेश सिंह और रोहित रामसुब्रमण्यन, जसप्रीत बुमराह, भूमि पेडनेकर समेत 30 जानीमानी हस्तियों का नाम शामिल है।
फोर्ब्स ने 15 श्रेणियों को ध्यान में रखते हुए ये सूची बनाई है। कला एंव संस्कृति, डिजाईन, ऑनलाइन व्यापार(कॉमर्स),  मनोरंजन, फैशनम म्यूजिक, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र इस सूची की प्रमुख श्रेणियां हैं।
तीन प्रक्रियाओं के बाद फोर्ब्स इंडिया ने 30 से कम उम्र वाले इन भारतीय अमीरों के नाम का चुनाव किया है। पहले चरण में फोर्ब्स इंडिया टीम ने सभी श्रेणियों से जुड़े लोगों का साक्षात्कार किया। साथ ही साथ इन लोगों के डेटाबेस और इनसे जुड़ी मीडिया खबरों की पूरी जानकारी ली। दूसरे चरण में फोर्ब्सइंडियाडॉटकॉम पर उद्यमियों और पेशेवर के नामांकन के लिए आवेदन किया। फिर सोशल मीडिया पर सूचना प्रसारित की गई।
इस पूरी प्रक्रिया के बाद फोर्ब्स इंडिया के पास 15 श्रेणियों में 300 नामों की सूची तैयार हुई। अंतिम चरण में इन 300 नामों में से 30 नामों का चुनाव हुआ। इस सूची में शामिल सभी हस्तियां 31 दिसंबर 2017 तक 30 साल से कम उम्र की हैं।