खबर लहरिया जवानी दीवानी फेसबुक पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

फेसबुक पर सबसे ज़्यादा फॉलो किए जाते हैं पीएम नरेंद्र मोदी

साभार: नरेन्द्र मोदी/ फेसबुक

एक अध्ययन के अनुसार, नरेंद्र मोदी फेसबुक पर सबसे ज़्यादा फॉलो(लोगों द्वारा पसंद) किए जाने वाले नेता हैं, जिन्हें चार करोड़ 32 लाख लोग फॉलो करते हैं।
यह आंकड़ा डोनाल्ड ट्रंप के दो करोड़ 31 लाख फेसबुक फॉलोअरों की तुलना में लगभग दोगुना है।
अध्ययन के अनुसार, कम्बोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन इस सूची में पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं, जिनके फॉलोअरों की तादाद में लगभग 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह आंकड़ा अब 96 लाख है।
खास बात यह है कि उनके फॉलोअरों की कुल संख्या कम्बोडिया के कुल फेसबुक यूज़रों यानी 71 लाख से भी ज़्यादा है।
अध्ययन में यह भी पाया गया कि डोनाल्ड ट्रंप अपने फेसबुक पेज पर औसतन पांच पोस्ट रोज़ करते हैं, जो भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाने वाली पोस्टों के दोगुने से भी ज़्यादा है।