खबर लहरिया जवानी दीवानी फेसबुक पर खेती करना सिखा रहे हैं संतोष…

फेसबुक पर खेती करना सिखा रहे हैं संतोष…

साभार: बेटर इंडिया

24 वर्षीय संतोष ने फेसबुक पर मीम के जरिये लोगों को खेती करने की अमूल्य टिप्स दे कर अपना नाम कमाया है। संतोष कृषि पद्धतियों के बारे में बता कर लोगों को जैविक खेती करना सिखाते हैं। वह एक किसान परिवार से आते हैं और कृषि की पढ़ाई कर रहे हैं।
पढ़ाई के दौरान ही संतोष ने कृषि पद्धतियों के बारे में फेसबुक लिखना शुरू कर दिया था। लेकिन वह ज्यादा असरदार सिद्ध नहीं हुआ और तब संतोष और उनके दोस्तों ने मिल कर फेसबुक परकृषि सीखेंनामक एक पेज बनाया। उनके दो दोस्त, प्रकाश थांगवेल और माहिम एंटनी ने शुरुआत में पेज के लिए शुरूआती शिक्षा दी और धीरे धीरे जब पेज चर्चित होने लगा तब उन्होंने इसमें कृषि तकनीकों को सीखना शुरू कर दिया और फिर उनकी मेहनत रंग लायी। इस पेज पर एक महीने में ही 70,000 से ज्यादा लोग जुड़ गये और अब यह एक सक्रिय मंच बन चूका है।
संतोष कहते हैं कि मैंने देखा कि लोग मीम पर अधिक ध्यान देते हैं। उसे शेयर करते हैं और उसकी अधिक बातें समझते हैं इसलिए मैंने इसे चुना।”
यह अपने तरह का पहला ऐसा पेज है जहाँ किसानों को कृषि पर मार्गदर्शन देते हैं,  बेहतर फसल तकनीक बताते हैं और मिथकों को दूर करते हुए मनोरंजन भी करते हैं
संतोष कहते हैं कि हमें पेज के द्वारा लोगों के सवाल मिलते हैं और यही हम चाहते थे।
संतोष का उद्देश्य जैविक खेती को फिर से शुरू करना है। वह कहते हैं, “मैं एक कृषि परिवार से आया हूं मेरे दादाजी और चाचा अभी भी खेती करते हैं और वे रासायनिक विधियों का भी पालन करते हैं। मैंने उन्हें जैविक खेती के लाभों के बारे में बताया है, लेकिन वे अपने तरीके नहीं बदलना चाहते। जब तक मैं हमारे तरीकों की प्रभावशीलता का प्रदर्शन करने में सक्षम हूं, तब तक चीजें नहीं बदलेगी। यही वजह है कि हम खेती शुरू करने के लिए अब जमीन की तलाश कर रहे हैं।