खबर लहरिया मनोरंजन फिल्मी दुनिया – बारह साल लगे इसे बनाने में

फिल्मी दुनिया – बारह साल लगे इसे बनाने में

एलार कोल्ट्रेन ने बचपन से फिल्म में काम किया

एलार कोल्ट्रेन ने बचपन से फिल्म में काम किया

अट्ठारह साल के कोल्ट्रेन

अट्ठारह साल के कोल्ट्रेन

2014 की अंग्रेज़ी फिल्म ‘बाॅयहुड’ (लड़कपन) इस समय हर तरफ से पुरस्कार बटोर रही है। इस फिल्म की सबसे खास बात है कि इसे निर्देशक रिचर्ड लिंकलेटर ने बारह साल का समय लेकर बनाया है।
फिल्म एक छह साल के बच्चे की कहानी है और दिखाती है कि बारह सालों में उसकी जि़न्दगी में क्या-क्या होता है और वो कैसे बड़ा होता हैै। एलार कोल्ट्रेन ने इस बच्चे का किरदार निभाया है। उन्होंने फिल्म में छह साल की उम्र में 2002 में काम शुुरू किया और 2014 तक फिल्म के लिए शूटिंग की। कुछ और अभिनेता-अभिनेत्री भी फिल्म में बारह सालों तक जुड़े रहे जैसे लड़के के मां-बाप और बहन के किरदार निभाने वाले हीरो और हिरोइन।
फिल्म में बारह सालों के सफर को दो घंटेे और पैंतालिस मिनट में बखूबी समेटा गया है। क्योंकि लड़के को देखने वाले लोग इतनी छोटी उम्र से बड़ा होते देखते हैं, फिल्म के अंत तक लगता है जैसे वो लड़का अपने ही परिवार का हो।
फिल्म निर्देशक रिचर्ड लिंकलेटर को उनकी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाना जाता है। 1994 में उन्होंने एक प्रेम कहानी पर फिल्म बनाई थी जिसका दूसरा हिस्सा 2004 और तीसरा भाग 2013 में उन्हीं अभिनेताओं के साथ बनाया गया।