खबर लहरिया मनोरंजन फिल्मी दुनिया – कहीं खो जाएंगे आप

फिल्मी दुनिया – कहीं खो जाएंगे आप

15-07-15 Mano - Film - Bahubali webकलाकार – प्रभास, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राना डग्ग्ूबती, सत्यराज।
निर्देशक – एस. एस. राजमौली

बाहुबली एक तेलगू फिल्म है जिसे राजमौली ने डायरेक्ट किया है। हिन्दुस्तान की सबसे महंगी कही जाने वाली यह फिल्म बाक्स आफिस पर अब तक ढ़ाई सौ करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म की कहानी पौराणिक कथाओं पर आधारित है। फिल्म में प्रभास, तमन्ना और अनुष्का लीड रोल में है। फिल्म का हीरो षिवा यानी की प्रभास एक शाही परिवार का बच्चा है। उसे एक अवंतिका नाम की एक लड़की यानी की तमन्ना से प्यार हो जाता है। वह अवंतिका का साथ देता है और रानी देवीसेना यानी अनुष्का को आजाद कराने के चल देता है। जहंा वो राणा से मिलता है। यहंा से युद्व का शुरूआत होती है। इंटरवल तक कहानी किसी तरह चलती है। लेकिन इसके बाद जब कहानी शुरू होती है तो फिर फिल्म खत्म होने के साथ ही नजर हटती है।

टेक्नोलाजी ने इस फिल्म में वो सब कर दिखाया है जो असंभव माना जाता रहा है। फिल्म के दृष्य झरने जंगल, राजमहल हमें सपनों की दुनिया में ले जाते हैं। फिल्म दो भागों में आ रही है। अगला भाग अगले साल। फिल्म के दृष्य आपको हैरत में डालने वाले है। प्रभास को षिवा के अलग रूप में देखकर दर्षको ने खूब तालियां बजाई हंै। तमन्ना और अनुष्का ने भी अपने अपने कामों को बखूबी किया है। फिल्म में सबसे जबरदस्त है उसके दृष्य, उसके फाइट। फिल्म का दूसरा भाग आना बाक़ी है यानि कि पिक्चर अभी बाक़ी है।