खबर लहरिया मनोरंजन फिल्मी दुनिया – एक पुराना ‘किस्सा’ किया ताज़ा

फिल्मी दुनिया – एक पुराना ‘किस्सा’ किया ताज़ा

26-02-15 Mano - Film - Qissa Poster for web20 फरवरी को पंजाबी फिल्म ‘किस्सा’ कुछ चुनिन्दा सिनेमा घरों में लगी। फिल्म में इर्फान खान (पान सिंह तोमर) के अलावा कई नए अभिनेता और अभिनेत्री हैं। शायद इस फिल्म की इतनी चर्चा ना सुनी हो पर भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के समय की ये कहानी कई सवाल उठाती है।
1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे  में अंबर (इरफान खान) के परिवार को घरबार छोड़कर भागना पड़ता है। अंबर की चार बेटियां हैं लेकिन उसका दिल वंश बढ़ाने के लिए बेटे के लिए तरस गया है। सीमा पार करने के बाद, उसकी पत्नी के एक और बच्चा पैदा होता है। बेटे की चाह में अंबर इस बच्ची को बेटा मान लेता है। पत्नी की एक नहीं सुनता है और इस बच्चे को लड़के की परवरिश देता है।
इस बेटे, कंवर सिंह, की जवानी आसान नहीं होती। शारीरिक बदलावों की समझ धुंधला जाती है। अब ट्रक ड्राइवर का काम कर रहे कंवर सिंह की शादी नीली नाम की एक बंजारन से करा दी जाती है। ऐसे शुरू होती है मुश्किल रिश्तों की एक कहानी जो जि़न्दगी के कई और पहलुओं को भी छू जाती है।
फिल्म में इरफान खान के अभिनय को बहुत सराहा गया है। कंवर सिंह की भूमिका में बंगाली हिरोइन तिलोत्तमा शोमे को एक अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया जा चुका है।