खबर लहरिया राजनीति फिर बिगड़ रहे हैं भारत – पाकिस्तान के रिश्ते

फिर बिगड़ रहे हैं भारत – पाकिस्तान के रिश्ते

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान, दोनोंपड़ोसी देशों के बीच आजकल तनाव बना हुआ है। 3 जनवरी कोसीमा पर हमला हुआ। भारत का कहना है कि पकिस्तान की सेना ने सीमा पर बनी नियंत्रणरेखा को पार किया और दो हिन्दुस्तानी फौजियों को मार डाला। पकिस्तान ने इस मामले की निष्पक्षजांच की मांग की है।

नियंत्रण रेखा पर हुए हमले की खबरें भारत में अखबार और टीवी ने खूब उछालीं और कई दिनों तक गंभीर स्थिति और तनाव बना रहा। भारतीय सरकार का कहना है कि अब पाकिस्तान के साथ शांतिपूर्ण सम्बन्ध बनाना आसान नहीं होगा। उधर पाकिस्तान की सरकार कहती है कि उनकी सरकार ने भारत के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाने की पूरी कोशिश की है।

sena

दानों देशों के बीच आना-जाना भी अब और मुश्किल हो जाएगा। भारत ने पाकिस्तान के लिए वीसा देने पर भी रोक लगा दी है। वीसा एक ऐसा सरकारी कागज़ है जिससे एक देश से दूसरे देश जाया जा सकता है। इस तनाव के कारण जहां सरकार एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं वहीं अब लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिल नहीं पाएंगे। खेल और संगीत का आनंद साथ में नहीं ले पायेंगे। यह ऐसी स्थिति है जब छांछठ साल पहले दोनों देश एक थे। ऐसी राजनीति लोगों को एक दूसरे से और दूर ले जाती है, और रिश्तों में सुधार मुश्किल हो जाता है।