खबर लहरिया ताजा खबरें फतेहपुर में महिला को जान से मारा

फतेहपुर में महिला को जान से मारा

जिला फतेहपुर। 30 अप्रैल को जहां एक ओर फतेहपुर में मतदान चल रहा था, वहीं दूसरी ओर उस ही दिन फतेहपुर शहर में एक औरत को जनता ने बुरी तरह मारा पीटा जिसके बाद उस औरत की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
खबरों के अनुसार चालीस साल की इस महिला पर लोगों को शक था कि वह बच्चे चुराती है। इस ही शक के आधार पर लोगों की भीड़ ने उसे पत्थरों और लाठियों से मारा। औरत बुरी तरह से घायल हो गई। जब तक उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, उसकी मौत हो गई।
कुछ लोगों ने बताया कि चुनावी ड्यूटी पर तैनात पुलिस को खबर मिली तो वे घटनास्थल पर तो पहुंचे पर उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बोलकर ही लोगों को रोकने की कोशिश की जिसका कोई असर नहीं हुआ।
फिलहाल उस औरत की मृत्यु हो जाने के बाद फतेहपुर की स्थानीय पुलिस ने सोलह लोगों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज की है। इनमें से छह लोगों का नाम भी स्पष्ट रूप से रिपोर्ट में शामिल है। पर अब तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
मतदान के चलते ऐसी घटना के हो जाने को सपा सरकार के राज्य में बढ़ती गुंडागर्दी से जोड़ा जा रहा है।