खबर लहरिया मनोरंजन प्रियंका चोपड़ा विश्व की सबसे खुबसूरत महिलाओं की सूची में

प्रियंका चोपड़ा विश्व की सबसे खुबसूरत महिलाओं की सूची में

साभार: विकिमीडिया कॉमन्स

इन्टरनेट के ज़रिये अंतरराष्ट्रिय स्तर पर ‘बज्जनेट’ नाम के रंग रस संस्था द्वारा आयोजित किये गए निर्वाचन में प्रियंका चोप्रा विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची में शामिल हुई है। इस सूची को ऑनलाइन वोट्स के माध्यम से तैयार किया गया, और वे दुसरे स्थान पर आई हैं। वे इस सूची में इकलौती भारतीय महिला हैं, और उन्होंने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पहले स्थान पर जो हैं, वो उनकी खुद की भी ‘नम्बर वन’ है! आपको बता दे कि पहले स्थान पर अमेरिका की जानी-मानी गायिका ‘बियौनसे’ हैं।
इस निर्वाचन में चुनी गयी महिलाएं सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपने काम के लिए भी शामिल हुई हैं। हिलरी क्लिंटन और मिशेल ओबामा जैसी शक्सियां भी इस सूची में हैं।