खबर लहरिया जवानी दीवानी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने कि सगाई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने कि सगाई

साभार: प्रियंका चोपड़ा/ इन्स्टाग्राम

मुंबई में प्रियंका और निक की सगाई की जम कर धूम मची है। रोका और मंगनी का कार्यक्रम हिंदू रीति रिवाज़ से सम्पूर्ण हुआ। इसमें केवल दोनों परिवारों के ही लोग मौजूद थे। प्रियंका के बंगले पर यह आयोजन हुआ। सुबह से बंगले के बाहर फैन्स की जबरदस्त भीड़ है। इस खुशी में बड़ी पार्टी भी रखी गई है। इसमें प्रियंका और उनकी मां मधु के लिए मनीष मल्होत्रा ने ड्रेस डिजाइन की है।

बता दें, निक जोनास एक अमेरिकन सिंगर और एक्टर हैं। उनके और प्रियंका की सगाई की खबर काफी दिनों से चल रही थीं। पिछले कुछ दिनों से दोनों की सगाई से लेकर शादी तक की बातें भी हो रही थीं।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही प्रियंका निक को अपनी मां से मिलवाने के लिए इंडिया लाई थीं। कुछ महीने पहले जब प्रियंका चोपड़ा निक के साथ उनके कजन की शादी में पहुंची थीं तभी से इनके रिलेशनशिप को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी।

हाल ही में एक कार्यक्रम में प्रियंका ने निक से सगाई वाली बात पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना पक्ष रखा था। इस बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि- ‘मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में मैं ज्यादा बाहर नहीं बताना चाहती।

प्रियंका ने कहा, मैं एक लड़की हूं और यह मेरा अधिकार है कि मैं उसे अपने पास ही रखूं। मेरा परिवार, मेरे दोस्ती, मेरे रिश्ते ऐसी चीजें है, जिन्हें मुझे डिफेंड या किसी को समझाना नहीं है।