खबर लहरिया राजनीति पाकिस्तान में एक और धमाका

पाकिस्तान में एक और धमाका

क्वेटा, पाकिस्तान। 16 फरवरी 2013 को यहां के हज़ारा टाउन में एक धमाके में लगभग चैरासी लोग मारे गए और दो सौ    लोग घायल हैं। धमाका पानी के टैंक में लगे बम के फटने से एक बाज़ार में शाम के समय हुआ।

लश्कर-ए-झंगवी नाम के एक आतंकी समूह ने इस धमाके की जि़म्मेदारी ली है। मुसलमानों के शिया गुट के लोग जो इस इलाके में रहते थे, उनके खिलाफ दो महीनों में ये दूसरी बड़ी घटना है। 10 जनवरी को क्वेटा में ही अलग अलग धमाकों में 130 लोग मारे गए थे। इसके बाद बलूचिस्तान राज्य के मुख्यमंत्री को बदलने का भी कोई असर नहीं हुआ।
19 फरवरी को इस फरवरी की घटना से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और डेढ़ सौ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया है। शिया गुट के लोगों ने घटना का विरोध किया है।