खबर लहरिया चुनाव विशेष पांच साल बाद भाषण देने आए राहुल

पांच साल बाद भाषण देने आए राहुल

17-04-14 Chunaav - Banda mein RGजिला बांदा कस्बा अतर्रा। यहां के हिन्दू इंटर कॉलेज में 16 अप्रैल 2014 को कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपना चुनावी भाषण देने बांदा पहुंचे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की आवाज़ दिल्ली पहुंचाने के लिए अबकी यहां से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार को चुनिए।
उन्होंने कई वादे किए। इसमें बांदा जिले में रोज़गार लगाने की बात कही। कुटीर उद्योग लगाए जाएंगे। सबको पीने का पानी भिजवाया जाएगा। किसानों की स्थिति सुधारने के लिए योजनाएं लाई जाएंगी। लेकिन यह होगा तभी जब उनकी पार्टी जीतेगी। इसके लिए उन्होंने कहा कि आप लोग कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दें।

2009 में बांदा के नरैनी ब्लाक के नहरी गांव में किसानों की दशा   सुधारने गए थे। विकास के कई वादे किए थे। तब उन्होंने बांदा जिले के दलित छात्रावास में कंप्युटर लैब खोलने का वादा भी किया था। पर, न अब तक कंप्यूटर लैब खुली, न किसानों की दशा सुधरी।